ठेले पर मरीज ले जाने की जांच शुरू, देखे गए रिकार्ड
बरेली, जून 25 -- ठेले पर मरीज को लेकर अस्पताल ले जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। चौपुला के बुजुर्ग मरीज को परिजन ठेले पर लेकर अस्पताल गए थे। उनका आरोप है कि कई बार फोन करने के बाद भी 108 नंबर पर संपर्क नहीं हो सका था। इस मामले में जिला अस्पताल में मरीज के इलाज से जुड़े रिकार्ड देखे गए। चौपुला गिहार बस्ती में रहने वाला 70 वर्षीय शेरू नावेल्टी चौराहे पर जूता पालिश करता था। उसकी कई दिन से तबियत खराब थी और परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बीते रविवार को उसकी हालत में सुधार होने पर उसे डॉक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया। यह भी पढ़ें- किशोर की मौत मामले में सीएचसी पर उठ रहे सवाल घर पहुंचने पर सोमवार को उसकी तबियत फिर से बिगड़ गई और खून की उल्टी होने लगी। परिजनों के मुताबिक, आपातकालीन एंबुलेंस के लिए उन्होंने कई बार 108 नंबर पर फोन किया ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.