पटना, मई 1 -- Nitish Kumar Shifting to New Residence: बीते करीब 20 सालों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सांसद हैं। पद बदला तो अब घर का पता भी बदल रहा है। उनके घर के सामान की आज शिफ्टिंग शुरू हुई, लेकिन इस दौरान जो चीजें निकलीं, उन्होंने दिखा दिया कि नीतीश कुमार की सादगी क्या रही है। एक ऐसे दौर में जब दर्जनों एसी लगे होना अफसरों और नेताओं के घरों में आम बात है, तब उनके आवास से कूलर निकले हैं। एक रिक्शे पर कूलर तो वहीं एक ट्रैक्टर पर साधारण पलंग आदि बाहर निकले और इस तरह नीतीश कुमार का सारा सामान 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास से उनके नए पते 7 सर्कुलर रोड पर शिफ्ट हो गया। कूलर और पलंग की तस्वीरें ये बता रही थीं कि नीतीश कुमार यदि भ्रष्टाचार और वीआईपी कल्चर के खिलाफ थे तो किस तरह इन मूल्यों को अपनी जिंदगी में भी उतारा। उन...