ठेले-ई रिक्शाओं ने थामी शहर की रफ्तार, जाम से लोग बेहाल
संभल, मई 13 -- संभल। संभल शहर के प्रमुख बाजार में लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार इस समस्या से बेखबर बने हुए हैं। खासकर कोतवाली के पास दिनभर फलों के ठेले और ई-रिक्शाओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिसके चलते सड़कें संकरी हो जाती हैं और हर समय जाम जैसे हालात बने रहते हैं। दोपहर के समय उमस भरी गर्मी में जाम में फंसने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और मरीजों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस और जरूरी काम से निकलने वाले वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि कोतवाली के पास सड़क किनारे फलों के ठेले खड़े रहते हैं, जबकि ई-रिक्शा चालक सवारी भरने के लिए बीच सड़क पर वाहन रोक देते हैं। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो जाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.