विकासनगर, फरवरी 5 -- ह्यूमन राइट एंड आरटीआई एसोसिएशन ने नगर क्षेत्र में रेहड़ी, ठेली वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाने की मांग पालिका प्रशासन से की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने इस आशय का ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपकर बताया कि दिनभर बाजार में रेहड़ी, ठेली लगे होने से कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके साथ ही एक निश्चित जगह नहीं होने के कारण ठेली, रेहड़ी व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शहर के अंदर वेंडिंग जोन के लिए निश्चित जगह मुहैया कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.