बागपत, जनवरी 25 -- नगर के ठाकुरद्वारा के पास जूस की ठेली लगने वाले एक युवक के साथ कुछ युवकों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। नगर निवासी सुनील मान ने बताया कि वह नगर के ठाकुरद्वारा के पास जूस की ठेली लगाता है। शनिवार की शाम कुछ युवक वहां पर पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौच करते लगे। उसे जान से मारने की धमकी दी। बताया कि आरोपियों ने हिंदू धर्म के प्रति भी आपत्तिजनक बाते कहीं। इस बात को लेकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त हो गया। हिंदू संगठन के लोग पीड़ित को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां पर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.