कन्नौज, मार्च 31 -- कन्नौज। जिले में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने ठेली और स्ट्रीट फूड कारोबारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से शहर और आसपास के इलाकों में गैस एजेंसियों पर पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण छोटे दुकानदारों को सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर उनकी रोजी-रोटी पर पड़ रहा है।शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों जैसे सरायमीरा, मकरंदनगर, तिर्वा रोड और तालग्राम में ठेली लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि बिना गैस के उनका काम पूरी तरह ठप हो जाता है। कई दुकानदारों को मजबूरी में घरेलू सिलेंडर का सहारा लेना पड़ रहा है, जो नियमों के खिलाफ है और कभी भी कार्रवाई का कारण बन सकता है। दुकानदारों का आरोप है कि एजेंसियों पर सिलेंडर की आपूर्ति नही है और कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.