बरेली, अप्रैल 7 -- ठेले पर खाना बेचने वाले को कुछ लड़कों ने रास्ते में घेर कर हाकियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। हमलावर उसको अधमरा कर भाग गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है। गांव कुरतरा निवासी प्यारे लाल दिवाकर पत्नी के साथ कस्बा में लोधीनगर चौराहे से कुछ दूरी पर रोड पर ही खाना का ठेला लगाते है। मंगलवार की शाम सात बजे वह ठेला लेकर अपने घर जा रहे थे। शाही रोड पर चौड़ा खड़ंजा के पास तीन लड़के हॉकी लेकर आए। वे प्यारे लाल को पीटने लगे। बेरहमी से पीटा। जिससे वे लहूलुहान होकर बेसुध होकर गिर गए। आरोपी उन्हें मृत समझकर छोड़कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको उठाकर बरेली भेज दिया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया पीड़ित किसी से भी अपनी रंजिश नहीं बता ...