ठेला व ई-रिक्सा की ठोकर में एक घायल, किया भर्ती
खगडि़या, मई 21 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि सदर प्रखंड के मथरापुर पटेल चौक पर गुरुवार को ठेला व ई-रिक्सा की आमने-सामने की ठोकर में ठेला चालक घायल हो गया। जिसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के मथरापुर के वार्ड आठ निवासी रघुनंदन महतो के रूप में की गई। घायल के परिजन ने बताया कि श्री महतो ठेला लेकर ज्ञानी चौक की ओर जा रहा था। वहीं सामने से आ रही ई-रिक्सा ने ठेला में ठोकर मार दी। जिससे ठेला चालक घायल हो गया। जिसके बाद परिजन ने आनन-फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल ठेला चालक का इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.