ठेला वालों की मनमानी से खरीदार परेशान
बिहारशरीफ, जून 4 -- ठेला वालों की मनमानी से खरीदार परेशान चेवाड़ा, निज संवाददाता । नगर पंचायत के सदर बाजार में इन दिनों ठेला पर फल बेचने वालों की मनमानी से खरीदार परेशान हो रहे हैं। दाम अधिक लेते पर वजन कम देते हैं। हद तो यह कि शिकायत करने पर ग्राहक से ही उलझ जाते हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह भी कि ठेला को सड़क पर ही लगा देते हैं। इसके कारण वाहन चालकों को फजीहत होती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठेला वालों पर लगाम लगाने की मांग की है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.