ठेला लगाने वाला निकला 5 करोड़ की साइबर ठगी का 'खिलाड़ी', 13 राज्यों में फैला जाल
इंदौर, सितम्बर 8 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में सड़क किनारे ठेला लगाने वाला एक युवक और निजी नौकरी करने वाला उसका साथी। बाहर से सामान्य नजर आने वाले इन दोनों आरोपियों का कनेक्शन देशभर में फैले पांच करोड़ रुपए के साइबर ठगी नेटवर्क से सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने 'ऑपरेशन मैट्रिक्स' के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों से जुड़े बैंक खाते के जरिए 13 से ज्यादा राज्यों में साइबर ठगी से संबंधित दर्जनों शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड, 10 पासबुक और 11 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में इनके अलावा और कितने लोग शामिल हैं।एक खाते में पांच करोड़ से ज्यादा का संदिग्ध लेन-देन क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.