पटना, फरवरी 16 -- अगमकुआं थाना क्षेत्र में ठेला चोरी के विवाद में एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में एक जर्जर मकान से रविवार को पुलिस ने 45 वर्षीय मजदूर महेश महतो का शव बरामद किया है। मजदूर के परिजनों का कहना था कि आपसी विवाद में पीट-पीटकर उसकी हत्या की गयी है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल जाएगा। वहीं, एफएसएल की टीम ने भी जांच पड़ताल की है। मूलत: मोकामा के रहने वाले मजदूर के परिजनों ने बताया कि वह दाउद विगहा में किराये के मकान में रहता था। महेश शनिवार की सुबह घर से मजदूरी करने निकला था। लेकिन देर रात तक नहीं लौटा तो घरवाले उसकी खोज में निकले। इध...