ठेला चालक ने कमरे में फंदे से लटक कर की आत्महत्या
मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर में बुधवार दोपहर दिनेश सहनी (40) ने घर के कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी कमरे में पहुंची तो वह यह दृश्य देखकर बदहवास हो गई। कुछ ही देर में आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान एफएसएल को भी बुलाया गया। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पूछताछ में पत्नी कौशल्या देवी ने बताया कि वह दिनेश ठेला चलाता था। वह लंबे समय से नशे का आदी था। इससे पहले भी वह दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। वह अक्सर उससे गाली-गलौज और मारपीट करता था। इस संबंध में थाने से लेकर पुलिस के वरीय अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.