आरा, अप्रैल 30 -- आरा। पटना-आरा हाईवे पर सपना सिनेमा मोड़ के पास मंगलवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसे में ठेला चालक की मौत के बाद भाजपा से जुड़े नेताओं और बिहार प्रदेश रिक्शा-ठेला समिति के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष वीबिरेन्द्र प्रसाद चंद्रवंशी ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जिसके निधन से परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने बिहार सरकार से अनुरोध किया कि मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया जाए, जो पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सहायता और भरोसा दिलाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...