देवघर, अप्रैल 13 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र में ठेला चालक गणेश मांझी के साथ अपहरण कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में नामजद आरोपी चंदन मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में की गई। सूत्रों के अनुसार, यह घटना 05 मार्च 2026 की रात की है। मोहनपुर थाना क्षेत्र के विराजपुर गांव निवासी गणेश मांझी बैजनाथपुर चौक से सब्जी बेचकर अपने ठेला से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बैजनाथपुर-कुंडा बायपास रोड के किनारे कोल्ड स्टोरेज के पास कुछ लोगों ने पहले से घात लगाकर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें जबरन ठेले से उतारा और सुनसान इलाके की ओर ले गए। इसके बाद लोहे की रॉड और धारदार हथियार से सिर, हाथ और शरीर के अन्य हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.