बक्सर, मई 6 -- डुमरांव। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य मंडी गोला रोड में ठेला चालकों की मनमानी बढ़ गयी है। ठेला चालक फल व सब्जियां रख सड़कों पर ही अपना व्यवसाय करते है। ऐसी स्थिति में राहगीरों के आवागमन में भी परेशानी होती है। स्थिति यह बन जाती है कि सड़क पार करना भी मुश्किल हो जाता है। इस सड़क से गुजरने वाले अधिकारियों के वाहन के साथ स्कूली वाहन व एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाती है। समाजसेवी पवन कुमार, अनिल कुमार, मोहन प्रसाद आदि ने पुलिस-प्रशासन के साथ नप से इस मामले में गुहार लगायी है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी) यह भी पढ़ें- शहर में महाजाम का नया केंद्र बना गौरक्षणी ओवरब्रिज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.