ठेला-खोमचा और ऑटो चालकों पर यातायात पुलिस मेहरबान
आजमगढ़, जून 15 -- मुबारकपुर, संवाददाता। नगर के मुबारकपुर स्थित रोडवेज चौराहे पर यातायात व्यवस्था को लेकर दोहरे मापदंड अपनाया जा रहा है। यातायात पुलिस द्वारा दुकानों के सामने खड़े दोपहिया और चार पहिया वाहनों का चालान किया जा रहा है, लेकिन सड़क किनारे ठेला-खोमचे और चौराहे पर खड़े ऑटो रिक्शा खड़ा कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह भी पढ़ें- दोपहिया-चारपहिया वाहनों पर चालान से लोगों में नाराजगीअतिक्रमण की समस्या मुबारकपुर रोडवेज चौराहा के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में ठेला-खोमचों और ऑटो रिक्शा वाले सड़क से लेकर पटरियों पर अतिक्रमण किये रहते हैं। जिसके कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके बावजूद यातायात पुलिस का ध्यान इस अतिक्रमण पर नहीं जाता। जबकि दुकानों के सामने खड़े दो पहिया और चार पहिया वाहनों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.