मोतिहारी, अप्रैल 3 -- रक्सौल। रक्सौल में उत्पाद विभाग की टीम ने ठेला के तहखाने में छुपाकर की जा रही शराब तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई में एक तस्कर छठू साह रानीपुर कुमारबाग पश्चिम चम्पारण निवासी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर यह खुलासा उस वक्त हुआ, जब गुरुवार की शाम उत्पाद अंचल उत्पाद इंस्पेक्टर सोनू कुमार के नेतृत्व में शहर के मेन रोड स्थित बाटा चौक के पास सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रही एक संदिग्ध ठेला को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पहले तो ठेला में कुछ खास नहीं मिला, लेकिन जांच की गई, तो उसके तहखाने का खुलासा हुआ। तहखाने को खोलने पर शराब बरामद की गई।उत्पाद पुलिस ने मौके से ठेला चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नेपाल से शराब लाकर रक्सौल और आसपास के क्षेत्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.