औरंगाबाद, मई 20 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज शहर स्थित ओवरब्रिज के समीप मंगलवार को ठेला और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान पौथू थाना क्षेत्र के रूखुआ खराटी गांव निवासी बालेश्वर पासवान के पुत्र राहुल पासवान, गोह थाना क्षेत्र के चापुक निवासी रामचंद्र पासवान तथा ठेला मालिक गोरडीहा पंचायत के बनौली गांव निवासी माणिक चौधरी के रूप में हुई है। बाइक चालक राहुल पासवान ने बताया कि वह मदनपुर से अपने ससुर रामचंद्र पासवान को लेकर चापुक जा रहे थे। इसी दौरान रफीगंज ओवरब्रिज के समीप सामने से आ रहे ठेला से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीनों गंभ...