सिमडेगा, अक्टूबर 6 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आसनबेड़ा झुनकी टोली में मिले शव की शिनाख्त रविंद्र महतो के रुप में की गई। रविंद्र महतो पाकरटांड़ थाना के कोबांग गांव का रहने वाला था। रविवार की सुबह परिजनों ने अस्पताल जाकर शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई रामदेव महतो के मुताबिक तीन अक्तूबर की सुबह 10 बजे घर से निकला था। शाम 6 बजे तक मोबाइल से अंतिम बार बात हुई थी। उसके एक घण्टे बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। रात में घर नही आने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की। पर कोई पता नही चल सका था। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने शनिवार को आसनबेड़ा गांव के समीप से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 53/25 के तहत मामला दर्ज करते हुए अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। -
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.