सिमडेगा, जून 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर थाना प्रभारी नवीन कुमार को कार्य प्रणाली में दोषी पाए जाने पर एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 24/2026 के तहत दर्ज एनडीपीएस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाने से छोड़ने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में एसपी के द्वारा विभागीय स्तर पर जांच कराई गई थी। जिसमें थाना प्रभारी नवीन कुमार दोषी पाए गए। जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए एसआई नवीन कुमार को लाइन हाजिर कर दिए। एसपी ने बताए कि ठेठईटांगर थाना का प्रभार एसआई सोनू कुमार को सौंपा गया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...