ठेकों के नाम पर कथित अवैध उगाही के आरोप में दरगाह कर्मचारी निलंबित
रुडकी, जुलाई 30 -- कलियर, संवाददाता। दरगाह साबिर पाक में ठेकों के नाम पर कथित अवैध उगाही के आरोप में दरगाह के सेवक सलीम अहमद उर्फ बिल्ला को निलंबित कर दिया गया है। जेएम दीपक रामचंद्र शेट ने आदेश जारी कर पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जेएम के आदेश के अनुसार, दरगाह कार्यालय को कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई थीं। इनमें ठेकों के नाम पर कर्मचारी द्वारा अवैध वसूली किए जाने की बातें सामने आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.