बागपत, मार्च 3 -- दाहा। गांगनौली गांव में कृष्णा नदी के पुल के पास स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके की दीवार में सेंध लगाकर अज्ञात चोरों ने दो पेटी शराब व 20 हजार की नगदी चोरी कर ली। पीड़ित ने दोघट थाने पर घटना की सूचना दी। गांगनौली गांव में कृष्णा नदी के पुल के पास अंग्रेजी शराब व बीयर का ठेका है। ठेका मालिक यशपाल सिंह ने दोघट थाने पर सूचना देकर पुलिस को बताया कि सेल्समैन चांदवीर सोमवार शाम ठेका बंद कर चला गया था। मंगलवार सुबह जब वह ठेका खोलने पहुंचा, तो ठेके की दीवार में सेंध लगी मिली। ठेके का दरवाजा खोलकर देखा, तो ठेके के गल्ले में रखी 20 हजार रुपये की नगदी व अंग्रेजी शराब की दो पेटी गायब मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमर...