बरेली, फरवरी 18 -- नवाबगंज। पुलिस चौकी से चंद कदम दूर शराब की दुकान का चोरों ने शटर तोड़ कर दुकान में रखी एक लाख नकदी और हजारों रुपये की शराब चोरी कर ले गए। जब सेल्समैन दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो उसे इसकी जानकारी हुई। घटना की रिपोर्ट सेल्समैन की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। कुंडरा कोठी गांव में पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर दूर अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान है। जिसमें कचनारी गौटिया गांव के विकास कुमार सेल्समैन का कार्य करते हैं। मंगलवार रात चोरों ने अंग्रेजी व बियर की दुकान का शटर तोड़ कर दुकान में रखे एक लाख नकद और विभिन्न ब्रांड की शराब चोरी कर ले गए। सुबह जब सेल्समैन विकास कुमार दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का शटर उठा हुआ था और दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.