हापुड़, जून 10 -- मेरठ तिराहा के पास स्थित एक शराब के ठेके से रात दस बजे के बाद अवैध रूप से शराब बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें ठेके की छत पर मौजूद लोगों द्वारा रस्सी के जरिए एक छोटी बाल्टी को नीचे लटका कर शराब बेची जाने का दावा किया गया है। आरोप है कि अधिक रुपये लेकर शराब बेची जा रही है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें रात में दस बजे के बाद शराब की दुकानों के बंद होने के कारण ठेका संचालक द्वारा लोगों से अधिक पैसों की वसूली कर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। यह भी पढ़ें- ठेले पर अनाज ले जाने का वीडियो वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि देर रात कुछ युवक शराब खरीदने के लिए मेरठ तिराहा स्थित एक ठेके पर पीछे की साइड से पहुंचते हैं। ठेके की छत पर...