उन्नाव, मार्च 21 -- असोहा। थाना क्षेत्र के जोरावरगंज गांव में कंपोजिट शराब ठेके पर हुए विवाद में कैंटीन संचालक गुड्डू रावत घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 19 मार्च की रात करीब 10 बजे इको कार सवार तीन लोग ठेके पर पहुंचे और सेल्समैन आशू पर तमंचा तान दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे गुड्डू पर आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसका इलाज कानपुर के एलएलआर अस्पताल में कराया गया। पीड़ित पक्ष ने गांव के रामसुमेर व दो अज्ञात साथियों पर फायरिंग और तमंचे की बट से हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि थाना प्रभारी फूल सिंह ने फायरिंग की घटना से इनकार करते हुए बताया कि साधारण मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है और नामजद आरोपी से पूछताछ जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...