हमीरपुर, अप्रैल 6 -- मुस्करा, संवाददाता। ठेके पर खेत लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। एक शख्स ने दूसरे के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हमलावर गांव से फरार हो गया है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया है। थानाक्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी 48 वर्षीय घप्पल यादव ने सीएचसी में इलाज के दौरान बताया कि सोमवार शाम समय लगभग छह बजे वह अपने मित्र विक्रम के साथ सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहा था, तभी वहां पर गांव निवासी लल्लू जोशी आ धमका और उस पर बिना किसी बात के आग बबूला होकर साथ में लाए चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।घप्पल ने बताया कि लल्लू शराब के नशे में था और पिछले कुछ दिनों से एक खेत को ठेके पर लेने के चलते उससे रंजिश मानता था। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.