उरई, अप्रैल 10 -- उरई। संवाददाता कदौरा के बबीना गांव में स्थित देशी शराब को हटाने का विरोध तेज हो गया है। महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर ठेके के बाहर प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जाहिर की। आरोप लगाया कि शराब की वजह से घर बर्बाद हो रहे है। खाना पीना से लेकर बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित हो रही है। सूचना पाकर पहुंचे आबकारी विभाग के लोगों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया।ग्राम बबीना में हासा मोड़ के नाम से गांव में देशी शराब के ठेके की दुकान है। यह हाईवे से करीब 220 मीटर अंदर हासा रोड पर है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकजुट होकर ठेके के बाहर प्रदर्शन किया। महिलाओं में रीना, रेखा, संतोषी, पूर्णिमा, आशा, सुलेखा, सरिता, रूबी, रेखारानी ने बताया कि पति दिनभर मजदूरी कर जो भी पैसा कमाते हैं, उसे शराब में उड़ा देते हैं। इतना ही नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.