ठेके के पास मृत मिला ई-रिक्शा चालक
लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना के रजनी खंड निवासी गौरव कश्यप (32) ई-रिक्शा चालक था। बहनोई दिलीप ने बताया कि गौरव रविवार रात आठ बजे ई रिक्शा लेकर घर से निकला था। वह रात में घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि आशियाना के देशी शराब ठेका के पास युवक मृत पड़ा है। पुलिस उसे लोकबंधु अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन लोकबंधु पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आशियाना पुलिस के मुताबिक परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। परिवार में पत्नी अर्चना, दो साल की बेटी है। रविवार को बेटी का जन्मदिन था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.