शामली, मार्च 30 -- थाना क्षेत्र के गांव सांपला निवासी सुमित कुमार के साथ ईंट भट्टा चलाने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुमित कुमार ने बताया कि कस्बा ऊन स्थित उसके "श्री बाला जी ब्रिक्स फील्ड" ईंट भट्टे के लिए वर्ष 2025 में आग जलाने (जलाईया) के काम हेतु बिहार निवासी प्रेमचंद से ठेका तय हुआ था। आरोप है कि अगस्त 2024 में बातचीत के दौरान आरोपी ने एडवांस की मांग की और फरवरी 2025 तक मजदूर भेजने का आश्वासन दिया।पीड़ित के अनुसार उसने अलग-अलग तिथियों में कुल 3 लाख रुपये आरोपी प्रेमचंद व उसके कहने पर लालू कुमार के खातों में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन तय समय पर कोई मजदूर नहीं भेजे गए। बार-बार संपर्क करने पर भी आरोपी टालमटोल करता रहा, जिसस...