ठेके के ताले काटकर नगदी और शराब चोरी
देहरादून, जून 10 -- पॉश इलाके जाखन स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के ताले काटकर नकदी और महंगी शराब की बोतलों पर हाथ साफ किया। इस मामले में दुकान के इंचार्ज की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जाखन स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के इंचार्ज पंकज कुमार मूल निवासी मुरादाबाद ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि आठ जून की सुबह करीब नौ बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर से ताले गायब मिले। उन्होंने तुरंत जाखन चौकी पुलिस को इसकी मौखिक सूचना दी। जब पुलिस की मौजूदगी में शटर उठाकर देखा गया तो अंदर लकड़ी का काउंटर टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। दुकान के कैश काउंटर की जांच करने पर पता चला कि गल्ले में रखी लगभग 1.29 लाख रुपये नकदी चोरी हो चुकी थी। चोर दो शराब की महंगी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.