ठेकेदार से 1.70 लाख की रिश्वत लेते एनई रेलवे के सीनियर डीएमएम गिरफ्तार
वाराणसी, जुलाई 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (सीनियर डीएमएम) नितेश अग्रवाल को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया। सीबीआई ने बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित आवास से ठेकेदार से 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। वहीं, लहरतारा स्थित डीआरएम ऑफिस पर भी पहुंची और उनके कक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों से काफी देर पूछताछ की। कई दस्तावेज जांचे और कई कब्जे में भी ले लिए। रात को ही सीनियर डीएमएम को सीबीआई अपने साथ लखनऊ ले गई। यह भी पढ़ें- रेलवे का घूसखोर अफसर 50 हजार लेते गिरफ्तार, बिहार से सीबीआई ने दबोचा, पिस्टल भी बरामदआरोप आरोप है कि सीनियर डीएमएम नितेश अग्रवाल ने रेलवे में फर्नीचर सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार से बिल पास करने और ठेके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.