शामली, मार्च 24 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र में ठेकेदारी विवाद को लेकर मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने तोसिफ पुत्र वलीदीन निवासी ग्राम भैंसानी ने थाना थानाभवन में दी तहरीर में बताया कि पीड़ित मजदूरो को बड़े ठेकेदार के यहां काम पर भेजने का कार्य करता है। उसने अपने भाइयों तोफिक व तौहीद के साथ मिलकर गांव के ही बड़े ठेकेदार फरीद के यहाँ मजदूरी का काम किया था, जिसकी कुल मजदूरी लगभग 2,10,000 रुपये बनती है। आरोप है कि कई दिनों से भुगतान को लेकर कहासुनी चल रही थी। 23 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे फरीद ने गांव के ही इस्तखार के घर हिसाब को बुलाया। पीड़ित अपने भाइयों व बेटे इखबान के साथ भुगतान की बात करने पहुंचा, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में इखबान, तोफ...