ठेकेदार व कर्मियों के साथ बदमाशों ने की मारपीट
रांची, मई 25 -- रांची। जेडब्ल्यूजेएल के ठेकेदार सन्नी सिंह और उनके कर्मियों पर जानलेवा हमला किया गया। इस संबंध में सन्नी सिंह ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सन्नी सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका काम हिनू में चल रहा है। 23 मई को 10 से 15 की संख्या में बदमाश हथियार लेकर पहुंचे। उन्हें, उनके पिता और कर्मियों के साथ मारपीट की। इस घटना में उनका सिर फट गया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से भाग निकले। घटना के बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.