ठेकेदार व कर्मचारी को सरिया से पीटकर किया घायल, केस दर्ज
गोरखपुर, मई 4 -- सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के टिकरिया चौराहे के पास फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार और कर्मचारी को दबंगों ने सरिया से पीटकर घायल कर दिया। बचाव करने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।पीड़ित ओमकार मौर्य (निवासी पनेली, गायघाट) ने पुलिस को बताया कि वह बालापार-टिकरिया फोरलेन परियोजना में नाली निर्माण का कार्य करा रहे थे। आरोप है कि स्थानीय निवासी विशाल, विकास और दो अज्ञात लोग निर्माण कार्य में बाधा डालने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने सरिया से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके चचेरे भाई अखिलेश मौर्य को भी पीटा गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 117(2) और 109 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.