बांदा, जुलाई 28 -- बांदा। बदौसा थाने के कुल्लू खेड़ा गांव निवासी उमाशंकर पुत्र छोटा की ठेकेदार व उनके गुर्गों ने जमकर पिटाई की। पुलिस को दी तहरीर में उमाशंकर ने बताया कि ठेकेदार अरविंद निषाद के साथ वह लकड़ी काटने का काम करता था। उसका मजदूरी का हजारों रुपये बकाया। ठेकेदार देने में आनाकानी करता है। रविवार को सुबह आठ बजे उसने ठेकेदार से मजदूरी के पैसे मांगे तो उसने गाली-गलौज की। विरोध करने पर ठेकेदार व उसके गुर्गे रज्जू निषाद व राम ने मिलकर लाठी-डंडों से पीटा। उसे गंभीर चोंटे आई हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Banda News: मजदूरी मांगने पर लात-घूसों से पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...