हल्द्वानी, मई 5 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के बिठौरिया में किराये पर रहने वाले एक पेंटर ठेकेदार की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी है।मूल रूप से नवाबगंज, बरेली यूपी और हाल बिठौरिया नंबर-2 निवासी 24 वर्षीय राजेश मौर्य पेशे से पेंटर था और ठेकेदारी भी करता था। वह यहां एक टिनशेड में किराये का कमरा लेकर रहता था। पड़ोस में ही कुछ दूरी पर उनका बड़ा भाई और पिता रहते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को काफी देर तक राजेश कमरे से बाहर नहीं आया तो बड़ा भाई धमेंद्र मौर्य उसके कमरे की तरफ आया। खिड़की से झांका तो राजेश फंदे पर लटका दिखा। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.