कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर, संवाददाता। नजीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने मकान निर्माण के नाम पर ठेकेदार पर 2.70 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई। रामकृष्णा नगर में रहने वाले अविनाश कुमार दीक्षित ने बताया कि रावतपुर निवासी गणेश नाम के युवक को मकान निर्माण व रेलिंग लगाने का ठेका दिया था। आरोप है कि ठेकेदार ने निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का उपयोग कर काम अधूरा छोड़ दिया। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौजकर धमकी दी। थाने में सुनवाई ने होने पर कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.