संभल, अप्रैल 12 -- शहर से सटे गांव शहजादी सराय निवासी शांतिप्रसाद पुत्र रामचन्द्र ने शनिवार को कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उसने कहा कि मेरा बेटा बदाम सिंह तीन वर्ष से जनपद अमरोहा के एक ठेकेदार के साथ बिजली का काम करता है। पांच मार्च को ठेकेदार अपने साथ छत्तीसगढ़ के गांव सिलयारी भेजने के लिए ले गए गया था। 20 मार्च को बेटे के फोन पर हालचाल लेने के लिए फोन किया, लेकिन उसका नंबर नहीं लगा। 24 मार्च को गांव के ही युवक को फोन किया जो कि बेटे के साथ काम करता है। उसने बताया कि वह यहां से घर चला गया है। बीते कई दिनों से फोन कर रहे हैं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। साथी ने सिलयारी चौकी में पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक युवक घर नहीं पहुंचा है। उसके बाद ठेकेदार से फोन पर बात की, लेकिन वह कुछ बता नहीं र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.