बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर मिट्टी भराने वाली कंपनी के ठेकेदार ने तमंचे की नोक पर किसान के खेत से पांच लाख की मिट्टी निकाल ली। किसान ने डीएम व एसपी के यहां गुहार लगाई और तीन वर्ष तक भाग दौड़ करता रहा, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ठेकेदार व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देहात कोतवाली के पचनेही गांव निवासी किसान ज्ञानेंद्र सिंह ने न्यायालय की अर्जी में बताया कि वर्ष 2021-22 में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में मिट्टी भराने का ठेका राजस्थान की ओम आशा कांस्ट्रक्शन कंपनी को मिला था। लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के काकोरी के मकान नं 145 निवासी विशेष यादव ठेका लिए था। ज्ञानेश्वर के पास गांव में छह बीघे भूमिधरी जमीन है। ठेकेदर ने गांव के कुछ किसानों से मिट्टी खरीदी थी। ठेकेदार ने चो...