बिहारशरीफ, दिसम्बर 23 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ठेकेदार ने बिहारशरीफ मंडल कारा के जेलर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कागजी मोहल्ला निवासी कैप्टन शाहिद का कहना है कि पत्नी के नाम से ठेकेदारी का लाइसेंस है। मंडल कारा में एक महीने से मरम्मत का काम करवा रहे हैं। मंगलवार को जेलर ने अचानक लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। उन्होंने जेल अधीक्षक व स्थानीय थाने में भी शिकायत की है। जेल अरविंद कुमार ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन्होंने रास्ते में गाड़ी लगायी थी। गाड़ी हटाने के लिए कहा तो गार्ड से उलझ गये। इसी दौरान गाड़ी की डिक्की से उन्हें चोट लग गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.