ठेकेदार नहीं, प्रकृति जिम्मेदार... मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन को MSRDC ने बताया 'ईश्वरीय घटना'
मुंबई, जुलाई 6 -- महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण मायानगरी मुंबई में कोहराम मचा हुआ है। इस बीच मानसून की भारी बारिश के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन हो गया, जिस कारण पुणे से मुंबई जाने वाले मार्ग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सोमवार तड़के यातायात के लिए बंद हो गया। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) ने इस घटना को 'ईश्वरीय घटना' करार देते हुए ठेकेदार की ओर से किसी लापरवाही से इनकार किया है। एमएसआरडीसी के उपाध्यक्ष अनिल कुमार गायकवाड़ ने कहा कि यह ठेकेदार की गलती नहीं है, बल्कि प्रकृति का प्रकोप है। वहीं, निगम के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पत्थर गिरने से बचाव के लिए उपाय किए गए थे, जिनकी जांच आईआईटी-बॉम्बे द्वारा की गई थी। इन उपायों में सुरंग के ऊपर पहाड़ पर 15 मीटर ऊंचाई तक चट्टानों को रोकन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.