वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। पूर्वांचल डिस्कॉम के सिविल खंड की ओर से ठेकेदार को 2.48 लाख का भुगतान करने के मामले में पूछताछ शुरू हो गई है। बताया जाता कि एमडी कार्यालय से आख्या मांगी गई है। आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर यह भुगतान किया गया। सूत्रों ने बताया कि इसमें कई अभियंताओं और लेखाकार की संलिप्तता की संभावना पर लीपापोती भी शुरू हो गई। यही वहज है कि अभियंताओं ने अब तक जांच समिति गठित नहीं की है। एसई से चीफ तक ने हाथ खड़े कर दिये। अधिशासी अभियंता ने भी चुप्पी साध ली हैं। जबकि, जांच कराने का दावा कई बार किया गया। बता दें कि समाजसेवी रामसमुझ की ओर से एमडी को भेजे शिकायत पत्र में बताया था कि भिखारीपुर स्थित एमडी ऑफिस और हाइडिल कॉलोनी की साफ-सफाई के लिए 2023-24 में टेंडर निकाला गया था। चहेते ठेकेदार को टेंडर आवंटित किया गया। अनुबंध में श...