अमरोहा, जून 3 -- अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र में अलीपुर कला-चमरौवा मार्ग बनने के दो दिन बाद ही उखड़ने का मामला ग्रामीणों के विरोध के बाद गर्मा गया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मार्ग को ठीक कराने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने इस बावत पीडब्ल्यूडी अफसरों से शिकायत भी की थी। एक्सईएन गौरव रंजन ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान ही बारिश होने लगी थी, इसके चलते करीब 15 मीटर सड़क उखड़ गई थी। सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने के मामले में ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में सड़क को दुरुस्त नहीं कराने पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- महज 15 दिनों में जगह-जगह टूटने लगी है नवनिर्मित सड़क ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...