बगहा, जनवरी 15 -- बेतिया। नगर के आदर्श कॉलोनी निवासी ठेकेदार निखिल सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने पर मुफस्सिल पुलिस ने बुधवार को न्यायालय के आदेश पर निखिल के घर पर इश्तेहार चस्पा किया है। पुलिस बैंड बाजा के साथ उसके आवास पर पहुंची और इश्तेहार चस्पाया। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि नौतन थाने के रेखा सुंदरपट्टी निवासी ठेकेदार नागेन्द्र प्रसाद को गोली मरवाने के मामले में निखिल की तलाश पुलिस को है। निखिल गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर उसके घर पर मुफस्सिल पुलिस ने नगर पुलिस के सहयोग से इश्तेहार चस्पा किया है। निखिल की चल-अचल संपति को न्यायालय के आदेश पर कुर्क किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार ठेकेदार नागेन्द्र प्रसाद 18 फरवरी 2024 की रात अपने घर आईटीआई जयप्रकाश नगर से दो सौ मीटर गैरेज में गाड़ी खड़ी कर ग्रामीण विनोद कुशवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.