ठेकेदार को अनुबंध करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम
मिर्जापुर, मई 14 -- मिर्जापुर। चुनार गंगा घाट पर स्थित पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए ठेकेदार को दो दिनों के अंदर अनुबंध पत्र तैयार कराने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के कड़े रुख को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के सीडी-2 के अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार को टेंडर निरस्त करने की चेतावनी दी है। कहा है कि यदि अनुबंध करने में लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चुनार पुल से बुधवार को एक और व्यक्ति ने गंगा में छलांग लगा दी। यह तो संयोग रहा कि गंगा में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने उसे डूबने से बचा लिया, अन्यथा एक और व्यक्ति को असमय जान गंवानी पड़ती। यह भी पढ़ें- चुनार पुल से गंगा में युवक ने लगाई छलांग, नाविकों ने बचाया खुदकुशी प्वाइंट साबित हो रहे चुनार गंगा पुल से छलांग लगाने का सिलसिला जारी है। बीते तीन दिनों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.