अंबेडकर नगर, जून 30 -- सद्दरपुर। टांडा ताजियादार कमेटी ने ताजिया चौक के पास जर्जर व टूटी नाली के गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य के खिलाफ सम्बंधित ठेकेदार और फर्म का भुगतान रोकने की मांग की है। टांडा ताजियादार कमेटी के सचिव सैय्यद रईसुल हसन उर्फ गुड्डू ने बीते दिनों नगर विकास राज्य मंत्री को मोहर्रम पर्व पर टांडा रजिस्टर्ड ताजिया चौक के पास जर्जर व टूटी नाली, फुटपाथ सड़क, क्रॉसिंग को मोहर्रम पर्व के पूर्व ठीक करने का अनुरोध किया था। मंत्री के निर्देश पर नगर पालिका ने निर्माण कार्य करा दिया। आरोप है कि निर्माण कार्य गुणवत्ताविहीन था। इसकी शिकायत कमेटी ने फिर अधिशासी अधिकारी टांडा से की। कमेटी ने ठेकेदार का भुगतान न करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...