मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के द्वारा खालापार में फक्करशाह चौक से एके सैनेट्री स्टोर तक बनाई गई सड़क में डीएम उमेश मिश्रा को निरीक्षण के दौरान काफी अनियमितता मिली है। डीएम ने संबंधित ठेकेदार को मौके पर बुलाकर जमकर हडकाया है। वहीं नगर पालिका ईओ को संबंधित ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने और ब्लैक लिस्ट करने के आदेश दिए है। नगर पालिका के वार्ड संख्या 55 व 27 खालापार स्थित फक्करशाह चौक से एके सैनेट्री स्टोर तक 15वां वित्त आयोग के अन्तर्गत करीब 247 मीटर सीसी सडक का निर्माण कराया गया। उक्त सीसी सडक का निर्माण करीब 6 माह पूर्व हुआ था। परन्तु उक्त सडक के बीच में दरार आने के कारण सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा तारकोल से उक्त दरार को भरवाकर सडक की मरम्मत करा दी गयी। इसके बाद उक्त मामला डीएम के संज्ञान में आया। डीएम उमेश मिश्रा मंगलवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.