कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के फूलनगर फुलवा गांव निवासी युवक की हत्या कर शव रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जंगल में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। फूलनगर फुलवा गांव निवासी संतोष पासी (30) पुत्र पप्पू पासी मजदूरी करता था। चार बेटों में संतोष सबसे बड़ा था। प्रयागराज में रहकर काम करता था। परिजनों के अनुसार संतोष नौ दिसंबर को घर से यह कहकर निकला था कि झलवा क्षेत्र के एक ठेकेदार ने उसे काम के लिए फोन कर बुलाया है। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पांच दिन तक संतोष का कोई पता न चलने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी बीच 15 दिसंबर को रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जंगल में ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.