गोपालगंज, अप्रैल 7 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाने के बंजारी नया टोला में सोमवार की रात चोरों ने ठेकेदार के घर से पांच लाख रुपए नकद व करीब सात लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवरों की चोरी कर ली। चोरी मध्यप्रदेश में रहकर ठेकेदारी करने वाले नेहाल कुमार सिंह के घर में की गई। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम व नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। घटना के संबंध में ठेकेदार नेहाल कुमार सिंह ने बताया कि वे अपने मकान में अकेले ही रहते हैं। काम के सिलसिले में वे अक्सर अपने मकान में ताला लगाकर मध्यप्रदेश चले जाते थे और कुछ दिनों के बाद वापस आकर रहते थे। उन्होंने बताया कि करीब पांच दिन पूर्व वे काम से अपने मकान में ताला लगाकर एमपी चले गए थे। मंगलवार की सुबह जब वे अपने मकान पर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट में ताला लगा हुआ है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.