कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- भरवारी नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 में घटिया इंटरलाकिंग का कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत सभासद से की। सभासद ने मौके पर पहुंचकर जेई को फोन लगाया और कार्य पर आपत्ति जाहिर करते हुए जांच कराने की मांग की। भरवारी नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 (कृष्णा नगर) में कमलेश घर से आरसीसी रोड तक 180 मीटर तक इंटरलाकिंग का कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार ने जैसे ही कार्य शुरू किया तो लोगों ने नाराजगी जाहिर की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इंटरलाकिंग बहुत ही घटिया है। इंटरलाकिंग के नीचे बालू व मिट्टी भी सही तरीके से नहीं बिछाई जा रही है। न ही गिट्टी डाली जा रही है। रविवार को इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने सभासद सूरज यादव से की। सभासद ने जेई दीपक को फोन लगाया। साथ ही बताया कि स्टीमेट के हिसाब से कार्य नहीं हो रहा है। घटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.